राजनीति
पीएम मोदी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक जताया
21-Dec-2020 7:33 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नई दिल्ली, 21 दिसम्बर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "मोतीलाल वोरा जी कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में थे, जिन्हें दशकों लंबे राजनीतिक जीवन में व्यापक प्रशासनिक और सांगठनिक अनुभव था। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिजनों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।"
वोरा का अपना जन्मदिन मनाने के एक दिन बाद ही 93 साल की उम्र में निधन हो गया।
वोरा ने अपना राजनीतिक करियर कांग्रेस पार्षद के रूप में शुरू किया था। इसके बाद वह अपने राजनीतिक जीवन के दौरान मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल और कांग्रेस कोषाध्यक्ष बने। इस साल मार्च में उनका राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हुआ था। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे