महासमुन्द
दिव्यांग महिलाएं बिहान योजनांतर्गत बना रही छत्तीसगढ़ी व्यंजन
28-Jul-2021 5:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 28 जुलाई। जिले के बसना जनपद पंचायत के अंतर्गत जनपद पंचायत परिसर में स्थित ‘‘फुलझर कलेवा’’ में ज्योति महिला स्वसहायता समूह, अरेकेल की दिव्यांग महिलाओं ने बिहान योजनांतर्गत विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने के साथ-साथ समोसा, कचैड़ी, बड़ा, चीला, मिर्ची भजिया, डोसा, इडली, मुंगौड़ी, गुलगुला भजिया, चाय सहित अन्य प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजन बना रही हैं।
महिलाओं ने फुलझर कलेवा की दीवालों पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोकनृत्य आदि को विभिन्न रंगों के साथ उकेरा है। यहां लोग छत्तीसगढ़ी व्यंजन के साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति को भी निहारते है और तारीफ करते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे