महासमुन्द
चावल में भारी मात्रा में कंकड़
27-Jul-2021 10:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 27 जुलाई। बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हारी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान से वितरित किए जाने वाले चावल में भारी मात्रा में कंकड़ मिलने से हडक़ंप मचा हुआ है। हितग्राहियों ने बताया कि शासकीय राशन दुकानों से इस महीने जो चावल मिला है, उसमें भारी मात्रा में मिट्टी और कंकड़ है।
हितग्राहियों ने इसकी शिकायत राशन दुकान में भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं दुकान के सेल्समैन चूड़ामणि नायक ने बताया कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अलग-अलग राइस मिल से चावल की बोरियां आई है, जिसे खोलकर सीधे हितग्राहियों को चावल दिया जा रहा है। इस संबंध में किसी ने अब तक शिकायत भी नहीं की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे