महासमुन्द

हेमचन्द्र जांगड़े के कांग्रेस छोडऩे की घटना अनुसूचित जाति की घोर उपेक्षा का प्रमाण-डॉ. चोपड़ा
26-Jul-2021 7:09 PM
हेमचन्द्र जांगड़े के कांग्रेस छोडऩे की घटना अनुसूचित जाति की घोर उपेक्षा का प्रमाण-डॉ. चोपड़ा

महासमुंद, 26 जुलाई। भारतीय  जनता  पार्टी  चिकित्सा  प्रकोष्ट  के  प्रदेश  संयोजक  डॉ.  विमल चोपडा ने पूर्व सांसद एवं विधायक स्व. रेशमलाल जांगड़े के पुत्र हेमचन्द्र जांगड़े द्वारा कांग्रेस छोडऩे की घटना को कांग्रेस की अनुसूचित जाति की घोर उपेक्षा का प्रमाण बताया है।

उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा  है कि कांग्रेस के लोगों ने खासकर तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति के प्रति ’’ यूज एण्ड थ्रो ’’ की नीति अपनायी। कांग्रेस ने सरकार में आने के लिए जिस प्रकार से अनुसूचित जाति के प्रतिष्ठित परिवार के लोगों का कांग्रेस प्रवेश कराया, अब उनको मिलने तक का समय नहीं देना कांग्रेस की अनुसूचित जाति को लेकर सोच को दर्शाता है। आजादी से लेकर अब तक कांग्रेस सत्ता की सीढिय़ो ंके रूप में अनुसूचित जाति का उपयोग करती रही एवं कभी भी उसके हितों में फैसला न लेकर उनका भावनात्मक शोषण करती रही है। चुनाव पूर्व अनुसूचित जाति के आरक्षण के प्रतिशत को बढाऩे का लोकलुभावना सपना दिखाकर अब उस प्रस्ताव का रद्दी में फेंक कर कांग्रेस के लोग सत्ता के मद में चूर हैं।


अन्य पोस्ट