महासमुन्द

गुरु पूर्णिमा पर विहिप ने किया सम्मान
25-Jul-2021 7:40 PM
गुरु पूर्णिमा पर विहिप ने किया सम्मान

महासमुंद, 25 जुलाई। विश्व हिंदू परिषद छग के प्रांतीय आह्वान पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी पंथ, सम्प्रदाय के धर्मगुरुओं, संतों एवं महात्माओं को बजरंग दल जिला महासमुंद के सभी कार्यकर्ताओं ने आश्रम जाकर शाल व श्री फल देकर सम्मानित किया। 

सर्वप्रथम नगर पुरोहित पं. पंकज महराज, गुरुद्वारा महासमुंद के संत श्री ज्ञानी, जैन मुनि संत ऋषभ सागर, ठाणा जी, कबीर संत जितेंद्र साहब, गुरुकुल आश्रम कोसरंगी के आचार्य कोमल, राम मंदिर महासमुंद के संत शत्रुघ्न दास वैष्णव एवं अन्य संतों का सम्मान किया गया।  इस अवसर पर विभाग मंत्री उत्तम वर्मा, जिला मंत्री अखिलेश लुनिया, जिला कोषाध्यक्ष खगेन्द्र तारक, जिला उपाध्यक्ष पंकज चंद्रकार, शोभा शर्मा, जिला संयोजक  इवन साहू, जिला मठ मंदिर प्रमुख दानेश्वर सिन्हा, सहकोषाध्यक्ष चेतन ठाकुर, सहमंत्री धनेंद्र चंद्रकार,उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट