महासमुन्द

महंगाई के खिलाफ शिवसैनिकों का प्रदर्शन
25-Jul-2021 7:39 PM
महंगाई के खिलाफ शिवसैनिकों का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद/बसना, 25 जुलाई।
पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम की बढ़ोतरी के विरोध में शिव सैनिकों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार बसना को ज्ञापन सौंपा। 

बसना में आयोजित इस प्रदर्शन के बारे में शिवसैनिकों का कहना है कि आवागमन  के तमाम  साधन  ईंधन पर  ही आश्रित हैं। बिना  ईंधन  के आवागमन  के  साधनों  का  चल  पाना  संभव  नहीं  है। लोग कोविड से परेशान हैं। बेरोजगार हैं। कई लोग तंगी से जीवन जीने को मजबूर हैं। ऐसे में आए दिन पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस का दाम बढ़ाना आम आदमी के जेब में डाका डालना प्रतीत होता है। ईंधन  के साथ-साथ वस्तुओं का दाम भी बढ़ रहा है जिससे लोगों का जीवन जीना दुर्लभ हो गया है। 

शिवसैनिकों का कहना है कि सरकार नागरिकों से जबरन राशि वसूली कर रही है। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के भाव आसमान  छू रहे हैं। उपरोक्त विषय पर सरकारों को गंभीरता से विचार करना चाहिए। इनका मानना है कि  डीजल व रसोई गैस को केन्द्र सरकार जी एस टी के दायरे में लाने तथा राज्य सरकार के द्वारा पेट्रोल डीजल व रसोई गैस में वैट टैक्स कम करने के बारे में सोंचे। मंहगाई कम करने की मांग को लेकर शिव सैनिकों ने बसना के शहीद वीर नारायण सिंह चौक के तख्ती व झंडा लेकर अशोक प्रधान के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के  खिलाफ  नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार बसना को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव संजय नाग, सूरज साहू, जिलाध्यक्ष महासमुंद अजय बंजारे, जिला महासचिव समीर पाल, छबीदास मानिकपुरी, अजय सिंह, सुनील बंजारा आदि उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट