महासमुन्द
छेडख़ानी, 3 पर जुर्म
25-Jul-2021 6:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 जुलाई। तुमगांव पुलिस ने ग्राम की रहने वाले युवती की रिपोर्ट पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय युवती 12 जुलाई दोपहर 12 बजे अपने घर में खाना खा रही थी, तभी उमाशंकर यादव जो उसके घर किराए पर रहता है, अपने दो दोस्त केमन साहू व मन्नू निषाद के साथ आया और छेडख़ानी करते हुए गाली गलौज किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बलौदा पुलिस ने भी ग्राम सल्डीह निवासी बलराम साहू उर्फ गुड्डू (31) को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 16 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त किया है। इसकी कीमत 1920 रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे