महासमुन्द

रेलवे ने जेसीबी से हटाया बे्रकर, राहगीरों को राहत
23-Jul-2021 6:51 PM
रेलवे ने जेसीबी से हटाया बे्रकर, राहगीरों को राहत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 जुलाई।
बेलसोंडा रेलवे क्रासिंग के पूर्व बने दोनों ओर ब्रेकर से अब कार चालक सहित सभी राहगीरों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा और न ही इसके कारण घंटों जाम में फंसेंगे। क्योंकि महासमुंद रेलवे ने दोनों ओर निर्माण किए ब्रेकर को जेसीबी के माध्यम से तोड़ दिया है। रेलवे अधिकारियों ने गुरुवार सुबह ही इसे हटाने का काम पूरा किया। अब इस रास्ते से कार आसानी से गुजर रही है,  वहीं जाम की स्थित से भी राहत मिल गई है। 

मालूम हो कि इस स्पीड ब्रेकर का निर्माण रेलवे आईओडब्ल्यू सिविल अनुभाग अभियंता के द्वारा तीन दिन पहले ही कराया गया था। 
वह इतना ऊंचा था कि कार का निचला हिस्सा ब्रेकर से घसीटता था। एक-एक कार पार होते तक घंटों जाम लगता था। कल गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे भी घंटों जमा लगा। बाद में 11 बजे के बाद ब्रेकर को जेसीबी के माध्मय से तोड़ा गया।
 


अन्य पोस्ट