महासमुन्द
सामुदायिक भवन का भूमिपूजन
22-Jul-2021 7:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 22 जुलाई। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शहर के कुर्मीपारा में तालाब के पास ढीमर समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। बुधवार को ढीमर समाज द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता बीज अनुसंधान निगम के संचालक दाउलाल चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में पार्षद अमन चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, तोषण कन्नौजे, गौरव जानी चंद्राकर मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे