महासमुन्द
बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट
22-Jul-2021 7:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 22 जुलाई। जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट आ गई है। उमस से परेशान लोगों ने कल बुधवार को राहत की सांस ली हैं। मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश करीब तीन से चार घंटे तक बरसा। हालांकि सुबह होते ही बारिश थम गई, लेकिन शाम को बने मौैसम की वजह से बारिश दोबारा शुरू हुई, और रुक-रुक कर रात भर बारिश होती रही। लोगों को असाढ़ की बिदाई के साथ बारिश होने की उम्मीद है। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। बारिश नहीं होने की वजह से अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री दर्ज की गई थी। लोग चिपचिपाती गर्मी व उमस से परेशान थे। वहीं किसानों को भी बारिश नहीं होने से फसलों की चिंता सता रही थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे