महासमुन्द

राशन दुकान खुलने से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत-संसदीय सचिव
20-Jul-2021 6:13 PM
राशन दुकान खुलने से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत-संसदीय सचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 20 जुलाई।
शहर के वार्ड नंबर 26 में सोमवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर व नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर की उपस्थिति में राशन दुकान का शुभारंभ किया गया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि वार्ड में राशन दुकान खुलने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। 

वार्ड 26 में जय मां काली स्व सहायता समूह द्वारा संचालित राशन दुकान का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने की। 

 संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि वार्ड में नए राशन दुकान खुल जाने से लोगों को राशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। दूसरे वार्ड की राशन दुकान का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए नई-नई योजनाएं बना रही है। राशन की दुकानें महिला स्वसहायता समूह के माध्यम से संचालित की जा रही है। सरकार की यह पहल महिला उत्थान की दिशा में एक बेहतरीन प्रयास है। नपाध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा कि वार्ड में राशन दुकान खुलने से लोगों को आसानी से राशन उपलब्ध हो पाएगा और समय की बचत भी होगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद मनीष शर्मा, कमलेश चंद्राकर, वीणा चंद्राकर, लोकन ठाकुर, अन्नू चंद्राकर,  प्रेमिन चंद्राकर, अनिता चंद्राकर, चमेली, सुशीला, मालती, लीना, दीपिका, सरिता, ज्योति, संगीता,  भागेश्वरी, बसंती, चंद्रकला आदि मौजूद थे।

 


अन्य पोस्ट