महासमुन्द
बोर खनन के पैसे मांगने पर मारपीट
20-Jul-2021 5:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 20 जुलाई। बोर खनन का भुगतान नहीं देने और भुगतान की राशि मांगने पर मारपीट की गई। मामला सांकरा थाना क्षेत्र का है।
बलौदाबाजार जिले के ग्राम बया निवासी ललित पटेल ने पुलिस को बताया कि ग्राम अंसुला निवासी कमलेश प्रधान के खेत में उसने बोर खनन किया था। कार्य की राशि 71660 रुपए की मांग की, लेकिन आज तक भुगतान नहीं किया गया। बीते 18 जुलाई को भी वह अपने साथी गौतम पटेल और डुलामणी देवता, उत्तर कुमार बरिहा, उमराव ठकुर, कुसुम पटेल, कौशल्यिा पटेल के साथ बकाया राशि मांगने कमलेश के घर आया था। इस दौरान भी उसने गाली दी और जान से मारने की धमकी दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे