महासमुन्द
रिटायर्ड चिकित्साधिकारी से मारपीट, जुर्म दर्ज
20-Jul-2021 5:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 20 जुलाई। रिटायर्ड चिकित्साधिकारी से मारपीट की गई। ग्राम बेलसोंडा में खेत की जोताई और बोवाई के नाम पर तीन लोगों ने डॉक्टर से मारपीट की है। प्रार्थी डॉ. गिरधारी लाल चंद्राकर ने इसकी शिकायत कोतवाली, पुलिस अधीक्षक और एसडीएम से की है।
वह शनिवार की शाम ग्राम बेलसोंडा में कृषि भूमि की जोताई कराकर वापस जा रहा था। इसी दौरान पोखन चंद्राकर,जितेंद्र चंद्राकर और सनत धीवर वहां पहुंचे और गाली देने लगे। इस दौरान ट्रैक्टर के ड्राइवर से भी गाली-गलौज करते हुए चाबी छीन ली और जान से मारने की धमकी दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे