महासमुन्द
महासमुंद, 17 जुलाई। माता कर्मा कॉलेज में कोराना का अर्थव्यस्था पर असर विषय को लेकर आयोजित वेबीनार में प्राचार्य डॉ रमेश कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में अर्थव्यवस्था के विभिन्न भागों पर पडऩे वाले प्रभावों में से एक डिजिटल मार्केटिंग पर प्रभाव भी है।
इस राष्ट्रीय वेबीनार में छग के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराट्र, केरल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखण्ड, झारखण्ड, हरियाणा, गुजरात, पंजाब राज्यों से कुल 431 प्रतिभागी शामिल हुए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में कॉलेज के प्राचार्य एवं वेबीनार के संरक्षक डॉ.रमेश कुमार देवांगन ने इस समसामयिक विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पारंपरिक मार्केटिंग के विपरीत डिजिटल मार्केटिंग पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया होने के कारण कोविड संक्रमण काल में भी अन्य व्यावसायिक विधाओं के तुलना में कम प्रभावित हुआ है।
कार्यक्रम के रिसार्स वक्ता के रूप में विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन मप्र के प्रोफेसर डा. शैलेन्द्र कुमार भारल ने वेबिनार के विषय का गहन विवेचना करते हुए वेबिनार विषय के तीन भागों में बाटते हुए डिजिटल मार्केटिंग के फायदे व नुकसान की व्याख्या किया।
दूसरे मुख्य वक्ता डॉ.अतुल कुमार गोयल, प्रोफेसरए बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी ने कोविड संक्रमण काल में डिजिटल मार्केटिंग में पडऩे वाले प्रभावों को पावर पाइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से रेखांकित करते हुए डिजिटल मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत विवेचना की। इस वेबिनार के को.आर्डिनेटर डा.सरस्वती वर्मा विभागाध्यक्ष हिन्दी ने संचालन करते हुए वेबिनार की उपादेयता पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन आयोजन समिति के सचिव ग्रंथपाल अजय कुमार श्रीवास ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टॉफ के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एसबी कुमार, डा. स्वेतलाना नागल, डा. शालिनी वर्मा, पवन साहू, हेमराज दौरा, फलेश्वर दीवान, गजपति पटेल, लेखराज बंजारे, अहिल्या लहरे व विनोद बंजारे ने सहयोग प्रदान किया।