महासमुन्द

हरियाली का पैगाम देने सुखरीडबरी में वन महोत्सव
16-Jul-2021 6:28 PM
हरियाली का पैगाम देने सुखरीडबरी में वन महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 जुुलाई।
पर्यावरण संरक्षण हेतु हरियाली बढ़ाने का पैगाम देते हुए गुरूवार को सुखरीडबरी में वन महोत्सव मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में महेंद्र चन्द्राकर सम्मिलित हुए। उन्होंने हायर सेकंडरी स्कूल सुखरीडबरी स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। 

वन विभाग बागबाहरा के तत्वावधान में ग्राम सुखरीडबरी के शासकीय स्कूल में वन महोत्सव मनाया गया। यहां अतिथियों के नाम अनुसार पौधों को रोपित किया गया। वन विभाग द्वारा समस्त जनप्रतिनिधियों, शाला विकास सामिति, शिक्षक एवं पत्रकार दीर्धा के नाम पर पौधरोपण किया गया। जिसमें आम, जाम, अशोक, कटहल, नीम, मुनगा, पीपल, आंवला सहित फलदार एवं छायादार सौ पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में बंधापार में भालू के हमले से मृत व्यक्ति की पत्नी कोन्दी बाई टंडन को पांच लाख 74 हजार रुपये का चेक भी दिया गया।
इस अवसर पर नवनीत सलूजा ने कहा कि वनों की अंधाधुंध कटाई हो रही है, इसे रोका जाना निहायत जरूरी है। पौधरोपण वन विभाग तक सीमित न रहे, इसे सामाजिक जीवन में शामिल किया जाए। कार्यक्रम को भूपेंद्र ठाकुर ने विधायक की अनुपस्थिति में उनका संदेश वाचन करते हुए कहा कि किसान जैसे धान की खेती कहीं पर कर सकते हैं, वैसे ही पेड़ भी लगाएं। सरकार द्वारा किसी भी पेड़ों के लिए प्रति एकड़ 10 हजार रुपये की राशि दिया जाएगा। 

इस अवसर पर वन विभाग बागबाहरा ने ग्रामीणों के बीच नि:शुल्क पौधे भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में रवि निषाद, विष्णु महानंद, खिलेश्वरी धनजंय साहू जनपद सदस्य, भक्त राम मांझी, गणेश शर्मा, नवनीत सलूजा, सेतराम बघेल, राजेश सोनी, उत्तम राणा, राहुल सलूजा, खोमेश साहू, शुभम बाघ, बड़ा खान, महोबिया सरपंच सहित कांग्रेसी नेता, शिक्षक, वन विभाग के कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट