महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 जुुलाई। पेट्रोल-डीजल व खादय़ तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि को लेकर कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।
बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर के नेतृत्व में देशव्यापी महंगाई के विरोध में साइकिल रैली निकाली गई। रैली शहर के मुख्य मार्ग, गली मोहल्लों से होते हुए कांग्रेस भवन पहुंची। भ्रमण के दौरान पार्टियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
इस दौरान संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर तेल से भरे डिब्बों की माला पहनकर रैली में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने देशभर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर रैली निकाल विरोध जताया।
मंहगाई के विरोध में निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में नेतागण शामिल हुए। रैली में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, दाऊलाल चंद्राकर, गौरव चंद्राकर,विजय साव पार्षद, आदि कांग्रेस जन शामिल हुए।