महासमुन्द

डिवाइडर पर लगी ट्यूबलर लाइट आखिरकार जली, जगमगा उठी सडक़
15-Jul-2021 6:11 PM
डिवाइडर पर लगी ट्यूबलर लाइट आखिरकार जली, जगमगा उठी सडक़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 जुुलाई।
महासमुंद शहर के डिवाइडर पर लगी ट्यूबलर लाइट आखिरकार शुरू हो गई। बुधवार रात से इसे शुरू कर दिया गया है। जिससे शहर की मुख्य सडक़ जगमगा उठी। शाम 7 बजे इसे शुरू किया गया। अब यह रोजाना जगमाएगी। 

ज्ञात हो कि नगर पालिका की ओर से पौने दो करोड़ रुपए की लागत से डिवाइडर पर ट्यूबलर पोल सहित लाइट लगाया है। बीस दिन पहले ही लाइट के लिए ट्रांसफॉर्मर लगवाने के साथ इसकी टेस्टिंग पूरी हो गई थी, लेकिन लोकार्पण नहीं होने के कारण इसे शुरू नहीं किया गया था। दो दिन पहले ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर और उनकी टीम नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया से मिलने पहुंची और लोकार्पण को लेकर समय मांगा। इस पर नगरीय प्रशासन मंत्री ने कहा कि लाइट आम जनता की सुविधा के लिए है, लोकार्पण की प्रक्रिया तो होती रहेगी। काम पूरा हो चुका है तो लाइट जलाकर जनता को सुविधा का लाभ दे। मंत्री के निर्देश के बाद बुधवार से एनएच. 353 के डिवाइडर पर लगी लाइट को शुरू कर दिया गया। 
 


अन्य पोस्ट