महासमुन्द

पौने 2 लाख की ऑनलाइन ठगी, जुर्म दर्ज
15-Jul-2021 6:10 PM
पौने 2 लाख की ऑनलाइन ठगी, जुर्म दर्ज

क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर अकाउंट नंबर मांगे थे  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 जुुलाई।
जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात आरोपी ने क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर पीडि़त के अकाउंट के 1 लाख 78 हजार 887 रुपए साफ कर लिया। इस संबंध में पीडि़त ने सांकरा थाना में शिकायत की है। जिसके तहत पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर 420 व आईटी एक्ट 66 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार सांकरा थाना क्षेत्र के बल्दीडीह निवासी मेहत्तर बरिहा पिता देवसिंह बरिहा के एसबीआई अकाउंट से उक्त राशि की ठगी कर ली गई है। अज्ञात आरोपी पिछले 3 महीने से पीडि़त को क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के लिए लगातार फोन कर रहा था। अंत में पीडि़त ने 9 जुलाई को क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर आरोपी से ओटीपी को शेयर कर दिया और ठग के झांसे में आ गया। मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त ने आरोपी से 3 बार ओटीपी को शेयर किया था, जिसमें से उक्त राशि को आरोपी ने अकाउंट से हासिल कर लिया। 
मालूम हो कि इस तरह की ठगी के बारे में साइबर सेल हमेशा लोगों को सचेत करते रहते हैं, बावजूद लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं। 

 


अन्य पोस्ट