महासमुन्द

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक महासमुंद में खुला एटीएम
15-Jul-2021 5:49 PM
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक  महासमुंद में खुला एटीएम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 जुुलाई।
बुधवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक महासमुन्द के एटीएम का लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर में एटीएम का शुभारंभ किया। 

संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि राज्य सरकार गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ काम कर रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ज्यादा से ज्यादा मजबूत और गतिशील बनाने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं जितनी तेजी से बढ़ेंगी, विकास की गति भी उतनी ही तेज होगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता ग्रामीण जनजीवन का महत्वपूर्ण अंग है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसान किसानों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने की लगातार कोशिश की जा रही है। इसी तारतम्य में कल एटीएम सेवा की शुरुआत हो रही है। इससे बैंक में लगने वाली अनावश्यक भीड़ से मुक्ति मिल सकेगी। 

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष यतेंद साहू, सुखदेव साहूए राजू यादव, वीरेंद्र चंद्राकर, बैंक मैनेजर मानसिंग ठाकुरए नोडल अधिकारी श्री नायक आदि मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट