महासमुन्द

सागौन तस्करी, फरार पूर्व जनपद सदस्य ढाई माह बाद गिरफ्तार
15-Jul-2021 2:46 PM
सागौन तस्करी, फरार पूर्व जनपद सदस्य ढाई माह बाद गिरफ्तार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
पिथौरा, 15 जुलाई।
क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य को सागौन तस्करी के आरोप में कल सुबह वन विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर रिमांड पर जिला जेल महासमुन्द भेजा गया है। 

ज्ञात हो कि आरोपी बिहारी लाल पटेल स्वयं पूर्व में स्थानीय जनपद में सदस्य निर्वाचित होता रहा है। वर्तमान में आरोपी की पत्नी जनपद सदस्य है। आरोप है कि आरोपी अपने ग्राम के नजदीक जहर सागौन जंगल से लगातार हरे भरे पेड़ काट कर तस्करी कर रहा था।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विगत 24 अप्रैल को विभाग द्वारा ग्राम जमहर के बिहारीलाल पटेल के यहां दबिश देकर सागौन के 18 ल_ा सहित कुल ढाई लाख मूल्य की ढाई मीटर से अधिक की लकडिय़ां जब्त की गई थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी घर से फरार हो गया था। जिसकी लगातार तलाश वन अधिकारी कर रहे थे। 

कल सुबह मुखबिर की सूचना मिलते ही क्षेत्र के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी एस कश्यप ने रेंजर एस आर निराला के निर्देश एवं वन मण्डलाधिकारी पंकज राजपूत के मार्गदर्शन में स्थानीय पुलिस के सहयोग से बिहारी लाल के घर दबिश देकर उसे भागने के पहले ही धर दबोचा। 
वन विभाग ने बताया कि इसके पूर्व भी आरोपी के घर से भारी मात्रा में सागौन जब्त होती रही है, परन्तु अपनी पहुंच के कारण हमेशा बचता रहा है, परन्तु इस बार वन विभाग ने बिहारी को पकड़ कर उस पर कठोर कार्रवाई करते हुए उसे जेल के सींखचों के पीछे पहुचा दिया। 
पूरी कार्रवाई में डीएफओ पंकज राजपूत के मार्गदर्शन में एसडीओ यूआर बसन्त, रेंजर एस आर निराला के निर्देश पर डिप्टी रेंजर सत्येंद्र कश्यप, वन रक्षक वीरेंद्र बंजारे, सीताराम धु्रव एवं लेखराम धु्रव का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट