महासमुन्द

पारित अवार्ड रिकॉर्ड दुरूस्त न होने पर जताई नाराजगी
14-Jul-2021 6:50 PM
पारित अवार्ड रिकॉर्ड दुरूस्त न होने पर जताई नाराजगी

तहसील कार्यालय बागबाहरा का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 जुुलाई।
कलेक्टर डोमन सिंह ने कल बागबाहरा और पिथौरा का भ्रमण किया। उन्होंने कार्यालय तहसील बागबाहरा का निरीक्षण किया। भुईयां, नामांतरण, भू.अर्जन, बंटवारा, सीमांकन प्रकरणों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भू.अर्जन पारित अवार्ड रिकॉर्ड दुरूस्त ना होने पर नाराजगी व्यक्त की और तत्काल दुरूस्त करने के निर्देश एसडीएम को दिए। उन्होंंने तहसील कार्यालय के विभिन्न शाखाओं आवक.जावक शाखा से लेकर रिकॉर्ड रूम और तहसील परिसर का भी अवलोकन किया। उन्होंने उप कोषालय का भी निरीक्षण किया और स्टाम्प पेपर की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। शौचालय साफ. सफाई, कार्यालय साफ.सफाई के निर्देश दिए। अनुविभागीय दण्डाधिकारी राकेश गोलछा, तहसीलदार रमेश कुमार मेहता सहित अधिकारी कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे। रिकॉर्ड रूम अवलोकन के दौरान उन्होंने रिकॉर्ड को सलीके से रखने हेतु निर्देशित किया।

कलेक्टर डोमन सिंह ने परिसर में खाली पड़े भवन में अन्य शाखाओं को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक सेवा केन्द्र पहुंचकर ई.स्टाम्प की जानकारी ली। लोक सेवा केन्द्र से दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछा। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सप्ताह में पटवारियों की बैठक अवश्य करें और सप्ताह में किए गए काम के बारे में ब्यौरा लें। कलेक्टर ने राजस्व के प्रकरणों के निराकरण पूरी गम्भीरता के साथ निपटाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्व के छोटे.-छोटे काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर ना लगाने पड़े ऐसी व्यवस्था करें। उन्होंने कार्यालय की साफ. सफाई पर भी जोर दिया। उन्होंने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के न्यायालय में प्रक्रियाधीन राजस्व प्रकरणों के निराकरण के बारे में भी जानकारी ली।
 


अन्य पोस्ट