महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 जुुलाई। रायपुर संभागायुक्त कुलभूषण टोप्पो ने कल तहसील कार्यालाय पिथौरा का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया, कर्मचारियों से भी बातचीत की। उन्होंने आम लोगों के राजस्व संबंधी आवेदनों का समय.सीमा पर निराकरण सुनिश्चित करने तथा कार्यालय में प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने आवेदनों के निराकरण की स्थिति, कार्यालय प्रबंधन, साफ. सफाई का भी जायजा लिया।
उन्होंने तहसील कार्यालय के समस्त रिकॉर्ड रूम का मूल्यांकन करने तथा राजस्व प्रकरणों, नामांतरण, बंटवारा सीमांकन आदि को तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इस मौकें पर कलेक्टर डोमन सिंह उनके साथ थे। अनुविभागीय दण्डाधिकारी बीएस मरकाम ने लम्बित प्रकरणों का निराकरण के साथ ही सीमांकनए भू.आबंटनए भू.अर्जन आदि के संबंध में संभागायुक्त को अवगत कराया।
आयुक्त कुलभूषण टोप्पो ने न्यायालयीन कार्यों को समय.सीमा के भीतर त्वरित निराकरण करने को कहा। तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड रूम देखा और उसे व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील परिसर को हरा.भरा करने, वाहन पार्किंग, साफ. सफाई बेहतर से बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कानून भू.शाखा, वीसी कक्ष सहित अन्य शाखाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने कोटवारों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने को भी कहा। इसके साथ तहसील में बिना ड्रेसकोट के भृत्य दिखाई देने पर अधिकारियों को ड्रेसकोट का पालन कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने स्टॉफ संबंधी जानकारी ली।