महासमुन्द
पुलिस देख बाइक छोड़ भागा युवक, शराब बरामद
14-Jul-2021 5:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 14 जुुलाई। बाइक में ओडिशा ब्रांड की शराब तस्करी करते हुए एक युवक पुलिस को देख बाइक छोडक़र फरार हो गया। जब पुलिस ने बाइक की तलाशी ली तो उसमें 60 पाउच ओडिशा ब्रांड की जेब्रा छाप शराब मिली। जिसकी कीमत 3 हजार रुपए आंकी गई है।
बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने बाइक मालिक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात 9 बजे मुखबिर की सूचना मिली कि एक युवक बाइक में सवार है, जो ओडिशा से शराब लेकर बागबाहरा की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस घासीनगर मोड डबरी पार के पास से घेराबंदी कर इंतजार कर रही थी। आरोपी बाइक से बागबाहरा की ओर आ रहा था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे