महासमुन्द

स्टांप पेपर की किल्लत समाप्त
13-Jul-2021 5:59 PM
स्टांप पेपर की  किल्लत समाप्त

महासमुंद, 13 जुुलाई। कलेक्टर डोमन सिंह ने स्टांप पेपर की किल्लत की मिल रही खबरों को देखते हुए सोमवार को उप कोषालय सरायपाली, पिथौरा और उपकोषालय बागबाहरा को स्टांप उपलब्ध कराया है। उप कोषालय सरायपाली को 50 रुपए वाले 6000 नग और 100 रुपए वाले 2000 नग उपलब्ध कराया। उप कोषालय पिथौरा को 20 रुपए वाले 5000, 50 रुपए वाले 6000 नग और 100 रुपए वाले 2000 नग प्रदान किया। वहीं बागबाहरा उपकोषालय को 50 और 100 रुपए के 2000-2000 नग पहुंचाए गए। 

कलेक्टर ने कहा कि ई.स्टाम्प चॉइस सेंटर से सभी प्रकार के स्टांप प्राप्त कर सकते हैं। लोगों के काम की जरूरत के मुताबिक कीमत के स्टाम्प उपलब्ध नहीं होने से जिन वेंडरों के पास कम स्टॉक था वहां अधिक कीमत लेकर बेचने की शिकायत सामने आ रही थी।

पंजीयन के लिए खरीदे जाने वाले स्टाम्प पेपरों पर ओवरचार्जिंग किए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित तहसीलदारों को नजर रखने कहा। साथ ही उन्होंने जिला पंजीयक अधिक दाम पर स्टाम्प बिक्री करते पाए जाने पर संबंधित स्टांप विक्रेता का लाइसेंस सस्पेंड करने के निर्देश दिए। 
 


अन्य पोस्ट