महासमुन्द

नक्सल हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
13-Jul-2021 4:55 PM
नक्सल हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा,13 जुलाई।
बारह जुलाई 2009 में राजनांदगांव जिले में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को स्थानीय शहीद स्मारक में नगरवासियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ज्ञात हो कि 2009 के नक्सल हमले में हुए शहीद जवानों में महासमुंद जिले से भी 2 जवान शहीद हुए थे। उनके सम्मान में शहीद स्मारक में सोमवार को संध्या 8 बजे पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को नगर के सभी वर्ग के लोगों ने संबोधित किया।

इस दौरान देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से यमेष दीक्षित यूके दास, शहीद परिवार से सोनवानी जी एवं वीर वधू अहिल्या त्रिपाठी वरिष्ठ नागरिक राजू अजमानी शहीद स्मारक सेवा समिति परिवार से गुरदीप चावला रितेश महंती, सोनू छाबड़ा, मयंक पांडे, विजय जांगड़े, मोनू नारग, किशन सोना, विजय प्रधान रमेश यादव एवं रमेश सोनी एवं युवा मोर्चा के विक्की सलूजा, बाबा सिकंदर दुर्गेश सिन्हा प्रतीक बॉस एवं उनके साथी गण उपस्थित थे। सभा का संचालन पत्रकार संतोष गुप्ता ने किया। उपरोक्त जानकारी शहीद स्मारक सेवा समिति के सदस्य यूके दास एवं विजय प्रधान ने दी।
 


अन्य पोस्ट