महासमुन्द

किसानों को खाद-बीज का वितरण
08-Jul-2021 7:11 PM
किसानों को खाद-बीज का वितरण

महासमुंद,8 जुलाई। कृषि विभाग केक्षद्वारा ग्राम कोना ग्राम पंचायत बकमा में कृषकों को सुगंधित धान बीज, कोदो बीज, जैविक खाद, पीएसबी जैव उर्वरक एवं उड़द बीज का वितरण सभापति कृषि स्थायी समिति जनपद पंचायत महासमुंद दिग्विजय साहू, ग्राम पंचायत बकमा के सरपंच  विनोद चंद्राकर, कृषक मित्र रामाधीन ध्रुव सचिव एवं परसराम साहू, गौठान अध्यक्ष बरातू ध्रुव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कल्पना साहू, जनप्रतिनिधिगण कमलेश ध्रुव, मनी यादव, बेनी चंद्राकर के समक्ष कृषकों को वितरित किया गया। 
राजीव गांधी किसान योजना के प्रचार-प्रसार करते हुए कृषकों को योजना से जुडऩे के लिए प्रोत्साहित किए। योजना से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का लाभ लेने के लिए कृषकों को पंजीयन करने हेतु सलाह दी गई। कृषि विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी कृषकों को दी गई।
 


अन्य पोस्ट