महासमुन्द

पांच लाख से बनेगा कोलता समाज का भवन
03-Jul-2021 6:57 PM
पांच लाख से बनेगा कोलता समाज का भवन

महासमुंद, 3 जुलाई। परसकोल रोड महासमुन्द में कोलता समाज के सामाजिक गतिविधियों के लिए पांच लाख की लागत से भवन बनेगा। कल शुक्रवार को कोलता समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव निवास आकर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की और भवन के लिए राशि की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। राशि की घोषणा पर समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव का आभार जताया है। आभार जताने वालों में कोलता समाज शाखा महासमुंद के अध्यक्ष अमृतलाल भोई, रायपुर संभाग के कार्यकारिणी अध्यक्ष हरिचरण प्रधान, जसोवंती प्रधान सहित समाज के तमाम लोग शामिल हैं। 


अन्य पोस्ट