महासमुन्द

दो पक्षों में मारपीट
03-Jul-2021 6:16 PM
दो पक्षों में मारपीट

महासमुंद, 3 जुलाई। जिला मुख्यालय से लगे भलेसर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ  अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। 

दोनों पक्ष एक दूसरे से गाली गलौज कर रहे थे। एक दूसरे को गली देने से मना करने की बात को लेकर आपस में ही भिड़ गए। भलेसर निवासी दौलत सिन्हा ने पुलिस को बताया कि वह 30 जून को गांव किराना दुकान के पास खड़ा था। तभी उत्तम निर्मलकर दुकान के पास आया और शराब के नशे में गाली देने लगा। दौलत ने गाली देने से मना किया तो उत्तम, उसका बेटा सोनू व ओम प्रकाश तीनों एकराय होकर हाथ मुक्के से पिटाई दी। उत्तम निर्मलकर ने भी पुलिस को बताया कि दौलत सिन्हा गाली दे रहा था, मना करने पर उसका बेटा मुकुंद सिन्हा ने उत्तम निर्मलकर के बेटे की पिटाई कर दी।
 इससे सोनू को चोटें आई हैं। 
 


अन्य पोस्ट