महासमुन्द
ठेले वाले युवक पर चाकू से हमला
02-Jul-2021 8:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 2 जुलाई। पिथौरा के बार चौक के पास अंडा ठेला संचालक पर पांच-छह युवकों ने सब्जी काटने वाले चाकू से वार किया। इससे ठेला संचालक घायल हो गया। इसके बाद युवक मौके पर से फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक की रिपोर्ट पर नामजद तीन सहित अन्य पर जुर्म दर्ज कर लिया है। लखागढ़ निवासी कृष्णा नायक, सेवैया निवासी राज तिवारी एवं राजा सेवैया निवासी देवेन्द्र शर्मा अपने अन्य तीन-चार दोस्तों के साथ वहां आए और सब्जी काटने वाले चाकू से संचालक हर्ष यादव पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे भौंह के ऊपर चाकू मारने से चोट आई है। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यह हादसा पिथौरा थाने से महज 30 मीटर की दूरी में हुआ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे