महासमुन्द

दिव्यांग पटेल महासमुंद के नए एसपी
01-Jul-2021 7:24 PM
दिव्यांग पटेल महासमुंद के  नए एसपी

महासमुंद, 1 जुलाई। राज्य सरकार ने बुधवार को राज्य के 40 आईपीएस व राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। इस तबादले में महासमुंद जिले के वर्तमान एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर का तबादला धमतरी कर दिया गया है। वहीं महासमुंद के नए एसपी वर्तमान में बेमेतरा में पदस्थ दिव्यांग कुमार पटेल होंगे। इस संबंध में राज्य गृह विभाग ने बुधवार को आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने कल ही बुधवार को 2019 बैच के युवा आईएएस अफसरों के तबादले का आदेश जारी किया है। इसमें प्रशिक्षु सहायक कलेक्टर रायपुर नम्रता जैन को महासमुंद में एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। वे सरायपाली ब्लॉक की नई एसडीएम होंगी।
 


अन्य पोस्ट