महासमुन्द

मरकाम के 2 साल पूरे होने पर कांग्रेसियों ने केक काटा
30-Jun-2021 6:07 PM
मरकाम के 2 साल पूरे होने पर कांग्रेसियों ने केक काटा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 जून। 
गांधी कांग्रेस भवन महासमुंद में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कांग्रेस के समस्त सदस्यों द्वारा आतिशबाजी करके खुशी जाहिर करते हुए केक काटा गया एवं मिठाई वितरण किया गया। 

विनोद सेवनलाल चंद्राकर के द्वारा कांग्रेस पार्टी के संगठन के सभी सदस्यों को पार्टी की मजबूती हेतु, अपने विचार व्यक्त किए। उक्त कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर के द्वारा संगठन के द्वारा चलाए विकास एवं जनहित में किए गए, कार्यों का विस्तृत से उल्लेख किया एवं कांग्रेस की शक्ति है कांग्रेस के सभी सदस्य ये मूलमंत्र बताई गई।

आजादी के पूर्व से लेकर वर्तमान स्थिति तक देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाली पार्टी सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही है तत्पश्चात सभी कांग्रेसीजनो द्वारा बरोड़ा बाजार के गौठान में वृक्षारोपण किया गया। 

वृक्षारोपण करने के पश्चात गायों को चारा खिला कर गौ सेवा किया गया। मोहन मरकाम के 2 वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने की खुशी में नयापारा के वृद्ध आश्रम में फल वितरण किया गया एवं बुजुर्ग जनों से सभी कांग्रेसियों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। 

उक्त कार्यक्रम में विधायक महासमुंद  विनोद सेवनलाल चंद्राकर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं जिलाध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर के साथ शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलु निषाद, खिलावन साहू, पूर्व विधायक मकसूदन लाल चंद्राकर, सेवनलाल चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, राशि महिलांग आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट