महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 जून। ग्राम पंचायत गढ़सिवनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की सौगात मिलने पर ग्रामीणों ने कल मंगलवार को संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर का अभिनंदन किया।
स्वागत से अभिभूत संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने भवन की सौगात मिलने पर ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। मंगलवार को ग्राम गढ़सिवनी में फेंकन नाथूराम सोनकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की सौगात मिलने पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर का ग्रामीणों ने अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्षद्वय ढेलू निषाद, खिलावन साहू, जिपं सदस्य अमर चंद्राकर, जनपद सदस्य ऐश्वर्य लक्ष्मी साहू, राजेश साहू, राधिका सोनकर, सतीश सोनकर, शेषनारायण साहू, मानिक साहू व निहाल सोनकर मौजूद थे। अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि जिला हॉस्पिटल पर ज्यादा दबाव न होकर इन्हीं स्वास्थ्य केंद्रों में सामान्य रोगियों को निदान मिल सके।
संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ प्रदेश में लगातार विकास की गंगा बहा रहे हैं। हर क्षेत्र में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। कोरोना महामारी के इस विषम परिस्थितियों में छग ऐसा राज्य है जहां पर ना अर्थव्यवस्था का संकट है और न ही स्वास्थ्य सुविधाओं का संकट है। कोरोना महामारी से लडऩे के लिए प्रदेश सरकार ने अथक प्रयास किया है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फेंकन नाथूराम सोनकर, बीएमओ डॉ. विकास चंद्राकर, टीकाराम सोनकर, राजेश्वरी सोनकर, पीलू धु्रव, मोहन युगर, अम्बी सोनकर, रूपसिंह धु्रव, अनिल सोनकर, डॉ. प्रवीण साहू, डॉ.ओमप्रकाश गोस्वामी, बलदाऊ सोनकर, अश्वनी सोनकर, श्यामलाल निषाद, मनहरण लाल निषाद, कृष्ण कुमार सोनकर व उमेश साहू उपस्थित थे।