महासमुन्द

एक ठन काम भले कम हो जाय, हमर एक झन कार्यकर्ता एती ले ओती नयी होना चाही
30-Jun-2021 1:52 PM
एक ठन काम भले कम हो जाय, हमर एक झन कार्यकर्ता एती ले ओती नयी होना चाही

  महासमुंद जिले में प्रभारी मंत्री ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 30 जून।
लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने टाउन हाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ी में कहा-प्रभारी मंत्री ह सत्ता की संगठन के बीच में कड़ी के रूप में काम करथे, महूं इही काम करहूं। जेन भी मोर करा काम बूता ले के आहू, ओ ह कांग्रेस ल मजबूत करे के काम होना चाही। मैं गुटबाजी करें नी जानंव। मोर ले गुटबाजी के काम मत करवाहू। मैं काम मं भरोसा करथव। मिल बैठ के समस्या के समाधान खोजबो। अनुशासन रहना चाही। कार्यकर्ता हमर असली पूंजी आय। एक ठन काम भले कम हो जाय, हमर एक झन कार्यकर्ता एती ले ओती नयी होना चाही। पंदरा बछर मं पाय हाबव, जल्दी गंवाहू झन। मुख्यमंत्री ह एकर बर जांगर टोर मेहनत करे उखर मेहनत बेकार नयी जाना चाही।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान जरूरी है। शिकायतों का क्या है, भ्रम है, दूर हो जाता है। सत्ता मिला है, सदुपयोग करना है, दुरुपयोग नहीं करना है। कार्यकर्ताओं को सरकार के सभी योजनाओं का लाभ लें। 

जिले के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री श्री साहू निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज महासमुन्द पहुंचे। जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार  नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने यहां  राज्य शासन की फ्लैगशिप योजना और सभी शासकीय योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा की। 

कार्यक्रम अनुसार प्रभारी मंत्री श्री साहू राजधानी रायपुर से प्रात: 10 बजे प्रस्थान कर प्रात: 11 बजे सर्किट हाउस महासमुंद पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में आम जनता से भेंट की। मंत्री श्री साहू प्रात: 11:30 बजे शहर के टाऊन में कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने दोपहर 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक सभाकक्ष में लोक निर्माण एवं गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली। इसके बाद शाम 3:05 बजे वे जिला पंचायत के सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की जिला स्तरीय कामकाज की समीक्षा कर मंत्री श्री साहू शाम 6 बजे महासमुन्द से सडक़ मार्ग से प्रस्थान करेंगे।

इस अवसर पर उनके साथ जिले के सभी चारों विधायक-संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर, द्वारिकाधीश यादव, राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह, किस्मत लाल नंदा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अनिता लालटेन, अमरजीत चावला, पूर्व विधायक मकसूदन चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, खिलावन बघेल सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा ने किया।


अन्य पोस्ट