महासमुन्द

महासमुंद की पांच ग्राम पंचायतों और 54 गांवों में सौ फीसदी टीकाकरण
29-Jun-2021 9:12 PM
महासमुंद की पांच ग्राम पंचायतों और 54 गांवों में सौ फीसदी टीकाकरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29 जून। महासमुंद जिले में कोरोना कहर पर पूरी तरह काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन जोर शोर से चल रहा है। नगरीय क्षेत्र की तरह अब ग्रामीण क्षेत्र के लोग वेक्सिनेशन को ले कर जागरुक और गम्भीर होने लगे हैं । इसके अब सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे है।

जिले के सभी पांचों विकासखंडों से एक-एक ग्राम पंचायतों और 54 गांवों में शतप्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। महासमुंद की जोगीडीपा, सहित 6 गांव बागबाहरा की खुसरुपाली, सहित 12 गांव पिथौरा की सितापुर,बासना की धनापाली  समेत 5-5 गांवों में सौ फीसदी  टीकाकरण हुआ। इसी प्रकार सरायपाली की अर्जुण्डा ग्राम पंचायत सहित सबसे अधिक 26 गांवों में शत प्रतिशत पात्र लोगों को पहली और दूसरी डोज लगी है।

इस शतप्रतिशत टीकाकरण में अधिकारी -कर्मचारी के साथ स्थानीय ग्राम वासियों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। कलेक्टर श्री सिंह ने इन सभी की सराहना और प्रशंसा की है ।

 प्रशासन द्वारा महासमुंद जि़ले में कोविड टीकाकरण की प्रतिदिन योजना बना कर  काम किया जा रहा है। अभी 18 से साल से ऊपर के सभी पात्र लोगों को टीका दिया जा रहा है। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक उम्र को लोगों को प्लान अनुसार स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रथम एवं दूसरी डोज लगायी जा रही है।

कलेक्टर ाडोमन सिंह रोज टीकाकरण प्रगति की हर घंटे रिपोर्ट ले रहे है। गांव में मोबिलाइजेशन हेतु प्रचार-प्रसार मुनादी आदि करवाने कहा गया। मालूम हो कि जिले में 45 से अधिक उम्र के लोगों को लक्ष्य से अधिक का पहली डोज लगायी जा चुकी है। वही 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण युद्धस्तर पर जारी है। जिले में 18-44 साल वाले लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान जोरों से चल रहा है। जिले में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन के डोज टीकाकरण केंद्रों में उपलब्ध है।


अन्य पोस्ट