महासमुन्द

मांगों को लेकर सरपंच पहुंचे कलेक्टोरेट, बताई समस्याएं
29-Jun-2021 6:44 PM
मांगों को लेकर सरपंच पहुंचे कलेक्टोरेट, बताई समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 जून।
महासमुंद ब्लॉक के सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर के नेतृत्व में सरपंचों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्टोरेट पहुंचे, जहां संघ ने पुराने कलेक्टोरेट बिल्डिंग के पास कलेक्टर को घेर लिया और अपनी समस्याओं से रुबरु कराया। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि एसओआर दर वर्तमान दर पर नवीनीकरण किया जाए, मूल्यांकन व सत्यापन समय पर सुनिश्चित किया जाए।

सरपंचों का जनपद सदस्यों के रूप में 20 प्रतिशत मनोनयन किया जाए, रोजगार गारंटी के मटेरियल का भुगतान समय में किया जाए और गोठान एवं चारागाह के लिए आरक्षित जमीन को प्रस्ताव के पश्चात राजस्व विभाग द्वारा खाली कराकर पंचायत को उक्त रिक्त जमीन पर कब्जा दिलाया जाए। इस पर कलेक्टर ने सरपंचों को निराकरण करने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच संघ अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, बृजेन हीरा बंजारे, टीकाराम पटेल, हेमलाल साहू, दूजराम साहू, भामिनी पोखन चंद्राकर, हुलसी चंद्राकर,केसरी चंद्राकर, सुनीता चंद्राकर, देवा नायक, भेखूराम यादव, मीना देवदास, कमल नारायण साहू, छन्नु धु्रव, सहित बड़ी संख्या में विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच व उपसरपंच मौजूद थे। संघ ने बताया कि स्थानीय स्तर की समस्या दूर करने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। वहीं प्रदेश स्तर के समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री के नाम भी ज्ञापन सौंपा है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से सरपंचों का 20 लाख का बीमा, सरपंचों को प्रतिमाह 10 हजार रुपए मानदेय, सरपंच के विरुद्घ पंचों के द्वारा लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव की सूक्ष्म जांच उपरांत ही अविश्वास स्वीकृत किया जाए, रोजगार गारंटी मटेरियल का भुगतान समय में किया जाए, गोठान एवं चारागाह के लिए आरक्षित जमीन को प्रस्ताव के बाद ही राजस्व के द्वारा खाली कराकर पंचायत को उक्त रिक्त कब्जा दिया जाएगा।

 


अन्य पोस्ट