महासमुन्द
महासमुंद, 28 जून। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम ने कॉलेज के हर्बल गार्डन पौधरोपण कर सफाई की। प्राचार्य डॉ ज्योति पांडे के मार्गदर्शन एवं डॉ मालती जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना के निर्देशन में अजय कुमार राजा कार्यक्रम अधिकारी पुरूष इकाई एवं राजेश्वरी सोनी कार्यक्रम अधिकारी महिला इकाई नेतृत्व में यह कार्य किया गया। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संधारित शहीद स्मारक हर्बल गार्डन में कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न पौधों का रोपण किया गया एवं हर्बल गार्डन को व्यवस्थित किया गया। इस दौरान पौधों की सुरक्षा हेतु साफ सफाई का कार्य, मिट्टी एवं खाद डाला गया और कटीले झाडिय़ों की सफाई की गई।
मालूम हो कि स्वयंसेवकों द्वारा विगत 3 वर्षों से हर्बल गार्डन की सुरक्षा एवं देखरेख की जा रही है। यहां औषधि युक्त पौधे तुलसी, नीम, बेल, लौंग, हल्दी, एलोवेरा, चंदन, आंवला, लेमनग्रास, जामुन सहित विभिन्न प्रजाति के गुलमोहर, शंखपुष्पी, पत्थरचट्टा, पारिजात आदि पौधों का रोपण किया गया है।
पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण तथा पर्यावरण सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रत्येक सप्ताह श्रमदान कर पौधों की देखरेख करने हेतु 5-5 स्वयंसेवकों का एक समूह बनाया गया है। कल रविवार को आयोजित इस श्रमदान व पौधरोपण में स्वयंसेवक गजेंद्र पटेल,दुर्गेश पटेल, गुलाब सेन, टोमन भंडारी, धैलेंद्र बघेल, प्रियांशु जोल्हे, प्रियांशु तिवारी, शीतल साहू, पूर्णिमा साहू, वर्षा साहू, रोशनी राजपूत शामिल हुए।