महासमुन्द
बाइक में गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार
28-Jun-2021 5:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 जून। बाइक में गांजा तस्करी करते हुए दो युवक को सांकरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से पुलिस ने सात किलो गांजा जब्त किया है जिसकी कीमत 70 हजार रुपए आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी से परिवहन में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार गांजा तस्करी के आरोप में जवाहरपारा चांपा जिला जांजगीर चांपा निवासी ईश्वर यादव 35 साल एवं कोठारीनाका उरगा जिला कोरबा निवासी दिलेश्वर बरेठ 32 साल को गिरफ्तार किया है। ये दोनों पि_ू बैग में गांजा रखकर बाइक में तस्करी कर रहे थे। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 53 ग्राम भगतदेवरी ओवरब्रिज के नीचे सांकरा पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे