महासमुन्द

ट्रक-बोलेरो में टक्कर, 1 मौत, 2 गंभीर शादी से लौट रहा था परिवार
28-Jun-2021 5:48 PM
ट्रक-बोलेरो में टक्कर, 1 मौत, 2 गंभीर शादी से लौट रहा था परिवार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 जून।
बागबाहरा रेलवे स्टेशन के पास रविवार तडक़े ट्रक ने सामने चल रहे बोलेरो को टक्कर मार दी। इससे सवार एक महिला की मौत हो गई, वहीं तीन महिलाएं व दो पुरुषों को चोटें आई हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में भर्ती कराया गया। जहां से दो की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

सभी घायल ग्राम दारगांव, सरायपाली, तरतोरी, पेंड्राहीनारा व बुंदेली के रहने वाले हंै। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ  अपराध दर्ज करते हुए ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

ग्राम नरतोरी निवासी फगुवाराम, दारगांव निवासी तिजई बाई, बुंदेली निवासी चम्पी बाई, सरायपाली निवासी बिंदा बाई, दारगांव निवासी शांता बाई, एवं पेंड्राहीनारा निवासी ईश्वर कुमार शादी कार्यक्रम में शामिल होने फगुवाराम के बोलेरा क्रमांक सीजी 07 एपी 3786 से ग्राम अमलोर थाना छुरा गए थे। शादी से सभी वापस लौट रहे थे। तभी बागबाहरा रेलवे स्टेशन के पास रविवार तडक़े करीब 3 बजे ट्रक ने सामने चल रहे बोलेरो को टक्कर मार दी। वहीं घटनास्थल पर ही दारगांव निवासी तिजई बाई की मौत हो गई। 

घटना में बोलेरो में नरतोरी निवासी फगुवाराम पिता नरसिंग 72 साल, पेन्ड्राहीनारा निवासी ईश्वर पिता धानूराम 38 साल, दारगांव निवासी शांताबाई पति धनसिंह बरिहा 60 साल को मामूली चोटें आई है। 

वहीं बुंदेली निवासी चम्पीबाई पति भोलाराम 50 साल और सरायपाली निवासी बिन्दाबाई पति पांडूराम बरिहा को सिर पर गंंभीर चोट लगने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद महासमुंद जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 
 


अन्य पोस्ट