महासमुन्द
महासमुंद, 27 जून। कांग्रेस संचार विभाग के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने भाजपा के आपातकाल पर किए गए कार्यक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा को नोटबंदी और कोरोना महामारी के दौरान खामियों पर पाश्चाताप करना चाहिए। भाजपा के लोगों को आपातकाल की कहानी बताने से पहले नोटबंदी और कोरोना के दौरान आपातकाल की लापरवाही पर जनता को जवाब देना चाहिए। बड़े शहरों से गांव और कस्बों की ओर पलायन तभी शुरू हो गया था, जब प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस से लडऩे के लिए 24 मार्च की रात 8 बजे पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था। प्रवासी मजदूर काम ठप्प हो जाने और बुनियादी चीजे नहीं मिलने की दिक्कतों से जूझ रहे थे। भूख, बीमारी, ज्यादा पैदल चलने की वजह से और सडक़ हादसों में कई मजदूरों की मौत हुई है। केन्द्र सरकार ने महामारी से लडऩे के लिए पश्चिमी देशों की देखादेखी कर यहां भी अचानक लॉकडाउन लागू कर दिया। इसका खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ा। इसी तरह नोटबंदी के दौरान कई लोगों की जान गई। तब भाजपा नेताओं ने चुप्पी साध ली थी और इस मामले में कुछ नहीं बोले। रातों रात नोटबंदी लागू की गई। लोग उस दिन को अब भी भूले नहीं है। इसलिए भाजपा को नोटबंदी के दिन को काला दिवस मनाकर देश की जनता से माफ ी मांगनी चाहिए।