महासमुन्द

बोलेरो के ऊपरी हिस्से में चेंबर बनाकर 60 किलो गांजा ले जाते दो पकड़ाए
27-Jun-2021 6:29 PM
बोलेरो के ऊपरी हिस्से में चेंबर बनाकर 60 किलो गांजा ले जाते दो पकड़ाए

महासमुंद, 27 जून। गांजा तस्करी करने वाले दो व्यक्तियों को बसना पुलिस ने सिटी ग्राउंड पदमपुर रोड के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों बोलेरो वाहन के ऊपरी हिस्से में चेंबर बनाकर उसमें गांजा ले जा रहे थे। जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ और तलाशी ली तो गाड़ी में चेंबर बना मिला। इस चेम्बर में 60 किलो गांजा भरा हुआ था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश के छतरपुर जा रहे थे। जब्त गांजे की कीमत 6 लाख एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन की कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  एनडीपीएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। बसना थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि परसों शुक्रवार को टीम सिटी ग्राउंड पदमपुर रोड में वाहनों की जांच कर रही थी। उसी समय बोलेरो क्रमांक एमपी 36 बीबी 1862 ओडिशा की ओर से आ रही थी। जिसे रोककर तलाशी ली गई।


अन्य पोस्ट