महासमुन्द
बस कर्मियों की आर्थिक हालत खराब
27-Jun-2021 6:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 27 जून। महासमुंद में कोरोना के चलते सभी प्रकार की सार्वजनिक बस सेवाएं बंद है। इस वजह से बसों में काम करने वाले कर्मचारियों की आर्थिक हालत काफी खराब हो गई है। उनका रोजगार समाप्त होने की वजह से उन्हें अब अपना परिवार चलाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
बस के संचालन नहीं होने से उन्हें वेतन भी नहीं मिल रहा है, पहले भी कोरोना के कारण ही लंबे समय तक बस सुविधाएं बंद थी। जिसके कारण निजी बस संचालकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में बस संचालक व कर्मचारियों ने बस सेवाएं बहाल करने की मांग की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे