महासमुन्द

दो बाइक आमने-सामने टकराई, 2 घायल
26-Jun-2021 7:19 PM
दो बाइक आमने-सामने टकराई,  2 घायल

महासमुंद, 26 जून। कल सुबह दो बाइक में हुए आमने-सामने के टक्कर में दो युवक घायल हो गए हैं। दोनों को तुमगांव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों को गंभीर चोटें आई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गुडरूडीह और लहंगर के बीच दो बाइक की टक्कर हो गई। घटना में बाइक क्रमांक सीजी 11 एएक्स 3827 के चालक ग्राम परसदा निवासी राकेश दिव्य और सीजी 06 पी 0393 के चालक मचेवा निवासी हरीश ध्रुव दोनों के पैरों में चोट आई है। आसपास के लोगों ने दुर्घटना की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी।


अन्य पोस्ट