महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 जून। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने झालखम्हरिया में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस भवन के निर्माण के लिए संसदीय सचिव ने अपने विधायक निधि से इसके लिए स्वीकृति दी है, जिसके निर्माण कार्य के लिए शुक्रवार को भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें वे मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और कहा कि इस भवन के निर्माण के बाद ग्रामीण किसी भी सार्वजनिक कार्यों के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।
समारोह की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के तौर पर जिपं सदस्य जागेश्वर चंद्राकर, जनपद सदस्य निधि लोकेश चंद्राकर, कुणाल चंद्राकर, सरपंच यशवंत साहू, दिलीप चंद्राकर, पुष्कर चंद्राकर, लोकेश चंद्राकर व माणिक साहू उपस्थित रहे।
इस दौरान संसदीय सचिव ने कहा कि भूपेश सरकार लगातार विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। शहर के साथ ही गांवों में विकास देखने को मिल रहा है। कोरोना महामारी के इस विषम परिस्थितियों में भी विकास की गति दिन ब दिन रफ्तार पकड़ते जा रही है। राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, वनाश्रितों, महिलाओं, बच्चों, युवाओं सहित प्रदेश के सभी वर्गो के विकास के लिए कदम उठाए हैं। इस दौरान रामशरण साहू, लेखराम साहू, प्रभुराम साहू, जीवन यादव, परमेश्वर साहू, प्रेम साहू, राजाराम साहू, हृदय राम साहू, मंशा राम साहू, बिरसिंग निषाद, दशमेश देवांगन के साथ सभी पंच व ग्रामीण मौजूद रहे।