महासमुन्द
महासमुंद, 25 जून। पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि तुमगांव थाना प्रभारी शरद ताम्रकार के द्वारा दिया गया त्यागपत्र तत्काल स्वीकार कर शासन इस प्रकार के लोगों से अन्य लोगों को बचा लें। इस प्रकार के थानेदारों से पुलिस की बची खुची साख समाप्त हो रही है, वहीं थाने अवैध कार्यों के संचालन केंद्र बने हुए हैं। वीडियो वायरल करने वाले ने अपने बयान में स्वयं कहा कि उसने थानेदार से भेंट की, परंतु दुव्र्यवहार करते हुए उन्हें थानेदार द्वारा थाने से बाहर भेज दिया गया और आरक्षक ने आकर सौदेबाजी की।
जब से थाना प्रभारी के रूप में शरद ताम्रकार की तैनाती हुई तब से जनता एवं जनप्रतिनिधियों से दुव्र्यवहार के कारण लोगों ने थाने में सूचना देना ही बंद कर दिया था। डॉ. चोपड़ा ने आईजी एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा है कि पुलिस के उच्च अधिकारियों पर त्यागपत्र का नाटक कर दबाव बनाने वाले पुलिस अधिकारी का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया जाता है तो इसे पुलिस की छवि में सुधार का एक सार्थक प्रयास माना जाएगा।