महासमुन्द

घर की छत पर हथियार लहराने वाले के खिलाफ मामला दर्ज
25-Jun-2021 5:49 PM
घर की छत पर हथियार लहराने वाले के खिलाफ  मामला दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 जून।
घर की छत पर हथियार लहराने वाले युवक के खिलाफ  बसना पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुडेकेल निवासी मनोहर सिदार बुधवार की दोपहर अपने घर की छत पर खड़े होकर लोहे का तलवारनुमा धारदार हथियार लहराते लोगों को गाली दे रहा था। इसी वक्त ग्राम जमड़ी, थाना बसना निवासी लक्ष्मीकांत सागर किसी काम से कुडेकेल गया हुआ था। मनोहर की हरकत देखकर लक्ष्मीकांत ने ऐसा करने से मना किया तो उसे गाली देेने लगा। ईंट और पत्थर फेंककर मारने लगा। जान से मारने की धमकी देने लगा था।


अन्य पोस्ट