महासमुन्द

कार को ठोकर मार सडक़ किनारे घर में जा घुसा पिकअप
22-Jun-2021 7:48 PM
कार को ठोकर मार सडक़ किनारे घर में जा घुसा पिकअप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 जून।
पिकअप के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही कार को ठोकर मार दी। इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे एक घर में जा घुसा। हादसे में कार सवार को चोट आई है, वहीं कार क्षतिग्रस्त हो गयी है। साथ ही पिकअप की ठोकर से घर की दीवार टूट गई है। हादसे के बाद पिकअप का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। 

घटना तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम मोंगेरापाली मार्ग की है। कार सवार ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ तेंदूकोना थाने में शिकायत की है। चालक की शिकायत पर थाने में अपराध दर्ज कर लिया गया है। 
थाने से मिली जानकारी के अनुसार जनपद सदस्य पति देवानंद निर्मलकर अपनी कार क्रमांक सीजी 06 जीक्यू 5666 से तेंदूकाना आया था। कार को चालक रैताल निवासी रोशन साहू चला रहा था।  कल शाम को दोनों काम खत्म होने के बाद तेंदूकोना से वापस बागबाहरा की ओर जा रहे थे। कार जैसे ही ग्राम मोंगरापाली चौक के पास पहुंची, सामने से आ रहे पिकअप क्रमांक ओडी 15 आर 9526 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कार को ठोकर मार दिया और अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे घर में घुस गया। हादसे में देवानंद निर्मलकर व चालक को हल्की चोट आई है। पिकअप के टकराने की आवाज से घर वाले सहम गए। टक्कर से घर की दीवार टूट गई है।

 


अन्य पोस्ट