महासमुन्द

ट्रक ने कार को टक्कर मारी
22-Jun-2021 7:43 PM
 ट्रक ने कार को टक्कर मारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 जून।
बसना के ग्राम मेमराडीह एनएच- 53 में रविवार शाम पांच बजे ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए साइड में जा रहे कार को साइड से टक्कर मार दिया। हालांकि घटना में कार सवार लोगों को कुछ नहीं हुआ, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ  अपराध दर्ज कर लिया है। 

घटनाक्रम के अनुसार राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल के मैनेजर देवाशीष चौधरी,डॉक्टर क्रांति, टिकेन्द्र निषाद तीनों कार क्रमांक सीजी 04 एआर 5505 से रविवार को बसना गए थे। जहां डॉक्टरों से मुलाकात कर वापस रायपुर के लिए रवाना हुए। शाम पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग.53 ग्राम मेमराडीह के पास पहुंचे थे कि ट्रक क्रमांक डब्ल्यूबी 33 ई 4898 के चालक ने कार को साइड से ठोकर मार दी।

 


अन्य पोस्ट