महासमुन्द

बाइक सवार की सडक़ हादसे में मौत
21-Jun-2021 7:22 PM
बाइक सवार की सडक़ हादसे में मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 21 जून। बागबाहरा से झलप मार्ग में ग्राम सिर्री व सुखरीडबरी के बीच शनिवार की रात बाइक सवार की सडक़ हादसे में मौत हो गई। रविवार सुबह इसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच में लिया है। 
थाने से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दारगांव निवासी गोकुल ठाकुर (22) झलप जाने के लिए अपनी बाइक क्रमांक सीजी 06 सी 4480 से निकला था। रात आठ बजे ग्राम सिर्री व सुखरीडबरी के बची उसकी बाइक बारिश होने के कारण स्लीप हो गई और सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराई।

एक अन्य मामले में ग्राम खोपली पड़ाव रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह पुलिस को एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। अभी तक मृतक की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे कर्मियों और ग्रामीणों के माध्यम से खोपली रेलवे ट्रैक पर एक 25-30 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश होने की सूचना डायल 112 के माध्यम से थाने को मिली थी। 

 


अन्य पोस्ट