महासमुन्द

अभी भी सडक़ किनारे खड़ी हो रहीं भारी व चारपहिया वाहन
20-Jun-2021 7:27 PM
 अभी भी सडक़ किनारे खड़ी हो रहीं भारी व चारपहिया वाहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 जून।
शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने 17 जून को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस, नगर पालिका, परिवहन विभाग, ट्रक एसोसिएशन और बैंकर्स के बीच बैठक आयोजित होने के बाद अभी भी सडक़ किनारे भारी वाहन व चार पहिया वाहन खड़े हो रहे हैं। वहीं यातायात विभाग की पेट्रोलिंग भी नजर नहीं आ रही है। 

पुलिस का कहना है कि व्यवस्था को सुधारने की तैयारी के लिए अब दो-तीन दिन और बचे हैं। यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो चालकों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। 
मालूम हो कि बैंकों के सामने भी अव्यवस्थिति ढंग से अब भी गाडिय़ां खड़ी हो रही है। इस संबंध में यातायात प्रभारी दीपेश जायसवाल का कहना है कि अल्टीमेटम का समय अभी पूरा नहीं हुआ है। समय रहते व्यवस्था सुधार हो गया तो ठीक है। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं आया तो चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। सप्ताभर के अंदर व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देश दिए थे, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी व्यवस्था को लेकर कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। 

ज्ञात हो कि पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर की मौजूदगी में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने बैठक हुई थी। बैठक में नगर पालिका, परिवहन विभाग, ट्रक एसोसिएशन और बैंकर्स को साफ कहा गया था कि सप्ताहभर में व्यवस्था सुधार लें, नहीं तो कार्रवाई होगी।

 


अन्य पोस्ट