महासमुन्द
मंदिर से एक्टिवा चोरी
19-Jun-2021 11:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 19 जून। खल्लारी थाना क्षेत्र के सिद्ध बाबा मंदिर कोसरंगी से अज्ञात व्यक्ति ने एक्टिवा चुरा ली। प्रार्थी ने घटना के बाद थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी है। प्रार्थी की शिकायत पर खल्लारी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जानकरी अनुसार कुम्हार पारा सुभाषनगर महासमुंद निवासी मनोज नगर पालिका में काम करता है। बीते 13 जून की सुबह मनोज का बेटा माधव अपने दोस्त जय तंबोली के साथ एक्टिवा क्रमांक सीजी 06 जीटी 5742 में सिद्ध बाबा मंदिर कोसरंगी घूमने गया था। सुबह 8 बजे दोनों पहाड़ी के नीचे एक्टिवा खड़ी कर दर्शन के लिए ऊपर चढ़े थे। इसके बाद 9 बजे जब वे पहाड़ी से नीचे उतरे तो मौके पर गाड़ी नहीं थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे